Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

श्रीनगर वासियों पर चढ़ तिरंगा का रंग, निकाली तिरंगा यात्रा, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत बोले कहा, ‘तिरंगा’ हमारे मान, सम्मान और अभिमान का प्रतीक

[ad_1]

देहरादून। आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न समूचा देश मना रहा है। आजादी के इस महोत्सव को व्यापक स्तर पर मनाये जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का अह्वान किया। इस अभियान के तहत आज श्रीनगर में विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई, जिसका शुभारम्भ सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने किया। ‘तिरंगा यात्रा’ में श्रीनगर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने प्रतिभाग किया। 

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारम्भ किया। जिसमें श्रीनगर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़़ों छात्र-छात्राओं एवं सशस्त सीमा बल के जवानों ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि देशवासियों के लिये इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास है। उन्होंने कहा कि देश स्वाधीनता दिवस की 75वीं सालगिरह मनाने जा  रहा है। जिसे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ’हर घर तिरंगा’ अभियान का एलान किया है। 

डॉ0 रावत ने कहा कि इस अभियान के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज ’तिरंगा’ फहराया जायेगा, साथ ही देश-भर में जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत ने कहा कि गत दिवस उत्तराखंड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अभियान के तहत समूचे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जायेंगी और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति  जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे मान, सम्मान और अभिमान का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने लोगों से घर-घर में तिरंगा फहराने की अपील भी की। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं एवं एसएसबी जवानों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर से राम लीला मैदान तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं एसएसबी जवानों ने स्वाधीनता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट कर कृतज्ञता व्यक्त की। 

तिरंगा यात्रा में एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह, सीएमओ पौड़ी गढ़वाल डॉ0 प्रवीन कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीनगर अश्वनी रावत, मण्डल अध्यक्ष श्रीनगर गिरीश पैन्यूली, मंडल महामंत्री मानव सिंह बिष्ट, विनय घिल्डियाल, जितेन्द्र धिरवाण, बासुदेव कंडारी, प्रमिला भण्डारी, लक्ष्मी रावत, पंकज सती, सुधीर जोशी, आशीष उनियाल सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं व एसएसबी जवान शामिल हुये।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top