Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

श्री सिद्धबली महोत्सव पिंडी महाभिषेक के साथ शुरू हुआ,बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

कोटद्वार।वैदिक मंत्रोचार के साथ पिंडी और हनुमानजी के महाभिषेक के साथ कोटद्वार का प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री सिद्धबली महोत्सव शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में शामिल होकर श्री सिद्धबली से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में जय सिद्धबली के जयकारे गूंजते रहे।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ज्योतिषाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 12 वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन शुरू हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, महोत्सव के संयोजक जीत सिंह पटवाल और कृषि विकास मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ खोह नदी में गंगा पूजन किया।

इसके बाद 11 कन्याएं ढोल, दमाऊं और मशकबीन की धुन के साथ नदी से जल लेकर मंदिर पहुंचीं। मंदिर में पिंडी पूजन और हनुमान की मूर्ति का महाभिषेक किया गया। इसके बाद हवन स्थल पर कलश की स्थापना के साथ श्री सिद्धबली का पूजन किया गया।

मुख्य यजमान के रूप में मेयर हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और उद्योगपति अनिल कंसल ने कलश पूजन किया। एकादश हवन कुंड में सैकड़ों लोगों ने आहुतियां डालीं। एकादश कुंडीय यज्ञ में ज्योतिषाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में पंडित बृजेश चतुर्वेदी, दीपक ध्यानी, आशीष कोटनाला, सिद्धार्थ नैथानी, योगेश रतूड़ी, महेश जुयाल, रमेश गौड़, राहुल दुदपुड़ी, मनमोहन बेबनी, रितुनयन भट्ट, अनिल मदवाल और विनोद देवरानी ने पूजन और हवन में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top