Headline
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में की प्रेस ब्रीफिंग,कही ये बात

देहरादून।संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदाता जागरूकता के संबंध में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मतदाता जागरूकता के लिए अनेक थीम पर आधारित गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। 83 लाख 21 हजार 207 मतदाओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। राज्य में अब तक 34 लाख 94 हजार मतदाता मतदान की शपथ ले चुके हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी से मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए 13 फरवरी 2024 से एक कलेण्डर भी तैयार किया गया है। मतदाता जागरूकता के लिए मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली, स्लोगन लेखन में अब तक 16 हजार गतिविधियां आयोजित की जा चुकी हैं, जिसमें अभी तक 06 लाख 55 हजार मतदाताओं ने प्रतिभाग किया है। लगभग 5700 मैराथन और रैली का आयोजन भी मतदाता जागरूकता के लिए किया गया है, जिसमें लगभग 72 हजार मतदाताओं ने प्रतिभाग किया है। भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के लिये भी मतदाता जागरूकता के लिए प्रदेश में 25 हजार आयोजन किये जा चुके हैं। जनवरी माह में मतदाता पंजीकरण के लिए मिशन मोड में कैम्प लगाये गये, अब तक मतदाता पंजीकरण के लिए 15 हजार 232 कैम्प लगाये जा चुके हैं। नारी निकेतन, वृद्धाश्रम, शिक्षण संस्थानों में मतदाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाये गये। राज्य में 18 से 19 वर्ष के 01 लाख 45 हजार फर्स्ट टाईम वोटर्स को जोड़ा गया है, जो प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उनके लिए एपिक कार्ड की डिलीवरी भी कराई जा रही है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल ने जानकारी दी कि लोक सभा चुनाव 2019 में राज्य में मतदान प्रतिशत लगभग 61.5 प्रतिशत था। राज्य में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बूथ लेवल पर मतदाओं को लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है इसके लिए बूथ लेवल इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान भी प्रत्येक जनपद में तैयार किया गया है। सभी 11729 बूथों में बूथ लेवल इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है। राज्य में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, इसे कम से कम 75 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि *107/16 में कल 2290 मामले दर्ज किये गये हैं। अब तक 107/16 के लगभग 5800 मामले दर्ज हो चुके हैं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top