Headline
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी

संवेदनशील मुख्यमंत्री : सर्द रात में रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर जरूरतमंदों को बांटे कंबल 

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने जिलो और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थलो पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें और ज़रूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपङे उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें। कल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी की जयंती और सुशासन दिवस से इस काम को अभियान की तरह लिया जाए। सीएम ने कहा कि बेघरों के सर्दी से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कम्बल और गर्म कपङों का पर्याप्त प्रबंध किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदारो की जिम्मेदारी होगी। इस काम में आम जन का भी सहयोग लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों का भी अधिकारी निरीक्षण करें।

शनिवार देर सांय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल सहित देहरादून के विभिन्न स्थानों पर ज़रूरतमंदों को कम्बल वितरित किये। मुख्यमंत्री ने घंटाघर के समीप स्थित रैन बसेरे व अन्य का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने रैन बसेरों में रुके लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की स्थिति की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरो की स्थिति में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्‍यवस्‍था करने के भी निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top