Headline
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सलमान खान के बिग बॉस 16 का प्रोमो जारी, जल्द कलर्स पर आएगा शो

[ad_1]

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 की शुरुआत जल्द होने वाली है। ऐसी चर्चा है कि अगले महीने से इस शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर शुरू होगा। एक बार फिर होस्ट के रूप में दिग्गज अभिनेता सलमान खान लोगों का मनोरंजन करते दिखेंगे। अब मेकर्स ने इस शो का प्रोमो जारी कर दिया है। इसमें सलमान की पहली झलक दिखी है। वह प्रोमो में आगामी सीजन के बारे में जानकारी देते हुए नजर आए हैं।

कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 16 का प्रोमो शेयर किया है। कलर्स टीवी ने अपने पोस्ट में लिखा, इन 15 सालों में सबने खेला अपना-अपना गेम, लेकिन अब बारी है बिग बॉस के खेलने की। देखिए बिग बॉस 16 जल्द ही सिर्फ कलर्स पर। प्रोमो को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, बहुत उत्साहित हूं। एक अन्य यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, हमें बिग बॉस में सिर्फ आपका इंतजार रहता है।

शो के प्रोमो में सलमान अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा रहे हैं। प्रोमो वीडियो में उनका वॉइस ओवर दर्शकों को लुभा रहा है। इसमें शो के पूर्व प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को भी दिखाया गया है। प्रोमो में सलमान कहते हुए दिखे, सुबह होगी, पर आसमान में चांद दिखेगा। ग्रेविटी उड़ेगी हवा में, घोड़ा भी अब सीधी चाल चलेगा। परछाई भी छोड़ेगी साथ, खेलेगी अपना ही खेल, क्योंकि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे।

खबरों की मानें तो इस बार शो में भाग लेने के लिए कई सेलेब्स को अप्रोच किया गया है। ऐसी चर्चा है कि शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, आमिर खान के भाई फैसल खान, ट्विंकल कपूर, शिविन नारंग, विवियन डीसेना, अर्जुन बिजलानी और फरमानी नाज को शो के लिए फाइनल किया गया है। हालांकि, अभी शो के प्रतिभागियों की आधिकारिक सूची सामने नहीं आई है।

बिग बॉस का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। यह शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो बिग ब्रदर के प्रारूप का अनुसरण करता है। बिग बॉस का पहला सीजन 2006 में आया था। सलमान बिग बॉस 4 से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के पहले सीजन के होस्ट अभिनेता अरशद वारसी थे। दूसरा सीजन अभिनेत्री शिल्पा ने होस्ट किया था। तीसरे सीजन के होस्ट अमिताभ बच्चन थे।

बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन की विजेता अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल बनी थीं। बाद में जब टीवी पर शो का प्रसारण हुआ, तो तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विजेता बनी थीं।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top