Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

सांसद अनिल बलूनी ने की केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह में मुलाकात

सांसद अनिल बलूनी ने की केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह में मुलाकात

दिल्ली।पौड़ी में तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम निर्माण में केंद्र सरकार भी हर संभव सहयोग करेगी। इस परियोजना के संबंध में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री और पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से चर्चा की।

बलूनी की मांग पर केंद्र राज्यमंत्री ने परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने में केंद्र सरकार की मदद का आश्वासन दिया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम को पूरा करने में फंड, तकनीक या उपकरणों से लेकर जिस किसी भी चीज की जरूरत होगी तो केंद्र सरकार मदद मुहैया कराएगी। तारामंडल को अत्याधुनिक बनाने के लिए एक्सपर्ट साइंटिस्ट की भी मदद ली जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें वहां भेजा भी जाएगा।

उन्होंने पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और उत्तराखंड के छात्रों को शैक्षिक प्रतिष्ठान का उपहार देने के के लिए बलूनी के विजन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि समय मिलते ही वह स्वयं भी इन परियोजनाओं का अवलोकन करने पौड़ी आएंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का निर्माण हो जाने पर और साथ ही वहां इको पार्क एवं साइंस पार्क के बन जाने पर यह क्षेत्र विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक गतिविधियों और भ्रमण का बड़ा केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सृजित होगा।

सांसद बलूनी ने केंद्रीय राज्यमंत्री को अवगत कराया कि इस प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और आगे का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पौड़ी में तारामंडल, माउंटेन म्यूजियम के बनते ही दूसरे चरण में इको पार्क और साइंस पार्क पर भी काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top