Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

हरिद्वार।सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को सुभाषगढ़, ऐथल बुजुर्ग तथा दाबकी कलां में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया l

डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आयोजित कार्यक्रम ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत वीरों का वन्दन किया तथा स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों व अन्य के परिवारों को सम्मानित किया l

उन्होंने सभी से अपील की कि वे ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत आयोजित होने वाले इस वृहद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होेने बताया कि कार्यक्रम का समापन समारोह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आगामी 27 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें प्रत्येक राज्य से लाई गयी मिट्टी से विशेष वाटिका, जो अमृत वाटिका के नाम से जानी जायेगी, का निर्माण किया जायेगा।

हरिद्वार सांसद ने ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत कार्यक्रम में पंचप्रण शपथ- ’’मैं एक. विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा करता/करती हूं। मैं औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को मिटाने की प्रतिज्ञा करता/करती हूँ, मैं देश की एकता और एकजुटता के लिए प्रयास करने की प्रतिज्ञा करता/करती हूं ……….आदि दिलाई l उन्होंने इस मौके पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौंधारोपण भी किया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह, पीडी श्री के. यन. तिवारी, डीपीआरओ श्री अतुल प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी लक्सर श्री पवन सिंह सैनी, संभ्रांतगण सहित संबंधित पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top