Headline
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी

सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन व पूजा अर्चना की

देहरादून।राज्य सभा सांसद नरेश बंसल श्रम,कपड़ा एवं कौशल विकास की स्थाई संसदीय समिति के अध्यन दौरे पर इंदोर पहुंचे थे ।वहां संसदीय समिति के सभी सदस्यों के साथ सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने बाबा महाकाल के दर्शन व पूजा अर्चना की एवं लोक कल्याण की कामना की ।उन्होंने गर्भ गृह में भगवान महाकाल का विधि विधान के साथ पूजन किया।

सांसद नरेश बंसल ने महाकाल लोक जिसका लोकार्पण 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया था उसका भी अवलोकन किया ।सांसद ने कहा कि मंदिर समिति के लोगों द्वारा पूछने पर बताया गया कि जबसे महाकाल लोक जनता के लिए खुला है ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नए दर्शन परिसर महाकाल लोक को देखने के लिए 20 दिन में 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। दीपावली के बाद से यहां हर दिन औसत 2 लाख श्रद्धालु आ रहे हैं। महाकालेश्वर के दर्शन करने वालों के अलावा महाकाल लोक देखने वालों की भी भीड़ है।

सासंद बंसल ने महाकालेश्वर मंदिर समिति के इंतजामों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि राजाधिराज भगवान महाकाल की बड़ी सुगमता के साथ दर्शन हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top