Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

साहसिक पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बन रहा उत्तराखंडः सतपाल महाराज

देहरादून। दुबई में आयोजित चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) का सोमवार को शुभारंभ किया गया। 09 से 12 मई तक आयोजित ‌होने वाले एटीएम के पहले दिन पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड पर्यटन के पवेलियन के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और इंडिया टूरिज्म पवेलियन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने एटीएम में लगे उत्तराखण्ड समेत विभिन्न राज्यों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड साहसिक खेलों का खजाना है। ऐसे में उत्तराखण्ड सा‌‌हसिक पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। यहां रोमांच से भरपूर साहसिक पर्यटन की अमीम संभावना है। प्रदेश में साहसिक खेलों की संभावनाओं और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से प्रति वर्ष उत्तराखण्ड एडवेंचर फेस्ट जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दुबई समेत दुनिया भर में बसने वाले भारतीय मूल के लोगों से अपील करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि एक बार उत्तराखण्ड अवश्य आएं। उत्तराखण्ड में हिमालय की सुंदर चोटियों व विश्व प्रसिद्ध चारधाम समेत गंगा, यमुना जैसी प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल भी है। जहां आप पुण्य लाभ कमाने के साथ प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं।

इस अवसर पर अपर महानिदेशक केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय रूपिंदर बराड़, दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. अमन पुरी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं प्रबंध निदेशक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल श्री शिव शेखर शुक्ल, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद बोर्ड के अपर निदेशक श्री विवेक सिंह चौहान, नैनीताल जिला पर्यटन अधिकारी श्री बृजेन्द्र पांडेय सहित कई गणमान्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top