Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबन्ध एवं कूड़ा निस्तारण के सम्बन्ध में डीएम ने की समीक्षा बैठक

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबन्ध एवं कूड़ा निस्तारण के सम्बन्ध में नगर निगम व नगर पालिका परिषदों के अधिशाय अधिकारियों, एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक ली। जिसमें नोडल अधिकारियों ने वर्चुअल के माध्यम से प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को मा0 उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों का कडाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये। कहा कि जनजागरूकता एवं छापामारी अभियान में किसी भी तरह कि लापरवाही ना हो इस बात को प्राथमिकता से लेना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्धन के साथ ही छापेमारी कार्यवाही करने व विभिन्न माध्यम से वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कर जन जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित वीएमडी बोर्ड पर सिंगल यूज प्लास्टिक की जानकारी एवं प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में जन जागरूकता संदेश प्रसारित करने तथा जनमानस को अभियान से जोड़ते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने के लिए अन्य को भी प्रेरित करें। उन्होंने कूड़ा निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने एवं कूड़े के निस्तारण व सेग्रिगेशन हेतु स्थान चिन्हित करने की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी सोनिका ने संबंधित उपजिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल के माध्यम से बैठक ली। मा0 उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपाल में चिन्हित अवैध अतिक्रमण पर की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए, तय समय सीमा के भीतर कार्यवाही पूर्ण करने की आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही की गइ कार्यवाही से अवगत कराते हुए रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश,  निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधि0अभि0 सिंचाई राजेश लांबा, अधि0अभि लो.नि.वि डी.सी नौटियाल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, सहायक नगरायुक्त एस.पी. जोशी जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, सहित विद्युत, पेयजल निगम, जल संस्थान, समाज कल्याण, खाद्य विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा समस्त उप जिलाधिकारी  एवं नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top