Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

सिर पर कांटों का ताज, चलना होगा अग्निपथ पर, 100 दिन सफलता के बीते, चुनौतियों के 1725 दिन बाकी

[ad_1]

अवधेश नौटियाल

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 100 दिन हनीमून पीरियड रहे हैं। वक्त की नजाकत और मतदाताओं के मूड को भांपते हुए हाईकमान ने उन्हें 6 महीने के इंतजार करने की बजाए जल्द उपचुनाव लड़ने की सीख दी। नतीजा अच्छा रहा। 94 प्रतिशत मत उन्हें मिल गये। यानी कांग्रेस को करारी हार मिली। 100 दिन की अवधि में उन्होंने जनता से 100 वादे किये हैं। इनमें प्रदेश में समान नागरिक संहिता, भ्रष्टाचार पर प्रहार, बेरोजगारी दूर करना, ग्रामीण क्षे़त्रों में रोजगार सृजित करना और चार साल बाद फौज से बाहर आने वाले अग्निवीरों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देना आदि ढेरो वादे हैं।

सीएम धामी की नीयत और सोच भले ही अच्छी हो, लेकिन उनकी डगर अग्निपथ पर चलने जैसी है। उनके लिए विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी ही कैबिनेट से है। कैबिनेट के मंत्रियों को नौकरशाहों से अक्सर हितों का टकराव होता है। हाल में रेखा आर्य और सचिन कुर्वे विवाद शामिल है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी नौकरशाहों की लगाम अपने हाथों में रखना चाहते हैं लेकिन नौकरशाहों की एक बड़ी लॉबी इसके खिलाफ है। सीएम धामी को मंत्री-अफसरों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की चुनौती है।

मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द नौकरशाहों के परिजनों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। मामला अदालत तक है। ऐसे में भ्रष्टाचार पर सीधे चोट करना सीएम के लिए मुश्किल होगा जब तक कि वह दागी नौकरशाहों को साइडलाइन नहीं करते। एक आईएएस यादव को जेल हो गयी। कई अन्य नौकरशाहों पर भी उंगलियां उठ रही हैं। विकास कार्यों में कमीशनखोरी 40 प्रतिशत से भी अधिक हो गयी है। ऐसे में विकास कार्यों की गुणवत्ता का सवाल भी है।

देश के नामी बुद्धिजीवियों ने प्रदेश सरकार के धर्म की नीति पर भी सवाल उठाकर उन्हें पत्र लिखा है। यानी प्रदेश में साम्प्रदायिक सदभाव बनाने की चुनौती भी सीएम धामी के लिए है। डेमोग्राफिक चेंज को संतुलन बनाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। किसानो की आय दुगनी करने, स्वास्थ्य सेवाओं को दुरस्त करने और नई शिक्षा नीति को लागू करने आदि कई चुनौतियां सीएम धामी के लिए अग्निपथ पर चलने के समान हैं। कुल मिलाकर सीएम धामी के सिर पर कांटों का ताज है और पैरों के नीचे अंगारे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top