Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

सीएम धामी की पहल का दिखने लगा असर, सत्ता के साथ विपक्ष के विधायकों ने भेजे प्रस्ताव, कोई मेडिकल कॉलेज तो कोई चाहता है केंद्रीय विद्यालय बनवाना

देहरादून। सीएम धामी की पहल का असर दिखाई देने लगा है। सत्ता के साथ विपक्ष के विधायकों ने भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े 10-10 प्रस्ताव भेज दिये हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लिए बने नोडल अफसरों ने विधायकों से प्राप्त प्रस्तावों को घोषणा प्रकोष्ठ को भेजना शुरू कर दिया है। गढ़वाल क्षेत्र के नोडल अफसर अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने घोषणा प्रकोष्ठ को प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों से उनके क्षेत्र में कराए जाने वाले 10 औचित्यपूर्ण कार्यों के प्रस्ताव मांगे हैं। इन प्रस्तावों की मॉनिटरिंग अब घोषणा प्रकोष्ठ करेगा। ये सभी प्रस्ताव मुख्यमंत्री की घोषणा का हिस्सा बनेंगे। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लिए बने नोडल अफसरों ने विधायकों से प्राप्त प्रस्तावों को घोषणा प्रकोष्ठ को भेजना शुरू कर दिया है। गढ़वाल क्षेत्र के नोडल अफसर अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने घोषणा प्रकोष्ठ को प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि घोषणा प्रकोष्ठ इनमें से औचित्यपूर्ण प्रस्तावों को विभागों को भेजेगा और इनके क्रियान्वयन के लिए लगातार मॉनिटरिंग करेगा। इन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप ही प्राथमिकता दी जाएगी।

गढ़वाल के इन विधायकों ने भेजे प्रस्ताव
टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय, लक्सर के विधायक शहजाद, झबरेड़ा के विधायक वीरेंद्र कुमार, रायपुर के उमेश शर्मा काऊ, यमकेश्वर की विधायक रेनु बिष्ट, कैंट की सविता कपूर, खानपुर के विधायक उमेश कुमार, चौबट्टाखाल से विधायक मंत्री सतपाल महाराज, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पिरान कलियर से हाजी फुरकान अहमद, प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी, थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने अपने-अपने क्षेत्रों के 10-10 प्रस्ताव भेज दिए हैं।

कुमाऊं के विधायकों के प्रस्ताव सीधे घोषणा प्रकोष्ठ को
कुमाऊं मंडल के नोडल अफसर नवनीत पांडेय का कहना है कि विधायकों के प्रस्ताव सीधे घोषणा प्रकोष्ठ को भेजे जा रहे हैं। कितने विधायकों ने उन्हें प्रस्ताव भेजे हैं, इस बारे में वह सोमवार तक ही जानकारी दे पाएंगे।

कोई मेडिकल कॉलेज तो कोई चाहता है केंद्रीय विद्यालय बनवाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर विधायकों के जो प्रस्ताव शासन को प्राप्त हो रहे हैं, उनमें कोई विधायक अपने चुनाव क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग कर रहा है तो किसी ने केंद्रीय विद्यालय मांगा है। ऐसे में शासन के सामने इन प्रस्तावों के लिए पैसे की व्यवस्था करने की चुनौती भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top