Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

सीएम धामी ने कांवड़ियों के पैर धोकर दिया आस्था के प्रति सम्मान का प्रमाण-जगद्गुरु

सीएम धामी ने कांवड़ियों के पैर धोकर दिया आस्था के प्रति सम्मान का प्रमाण-जगद्गुरु

हरिद्वार।कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासनिक अमले के साथ-साथ संत समाज को भी शुभकामना संदेश दिया। वहीं, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे सीएम धामी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी की।

जगद्गुरु ने कहा, श्रावण मास भगवान शिव के प्रति अगाध आस्था व्यक्त करने का माह होता है। उन्होंने शासन-प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा, यह ऐतिहासिक यात्रा हर वर्ष निकलती है। इसमें पूर्ण रूप से व्यवस्था देना और यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की चुनौती से पार पाना शासन-प्रशासन दोनों की कड़ी परीक्षा लेता है।

कहा,जिस तरह से यह यात्रा संपन्न हो रही है, इसके लिए सीएम धामी समेत सभी व्यवस्थापक बधाई के पात्र हैं। कहा, यात्रा के दौरान कई बार कांवड़ियों ने धैर्य खोया, लेकिन इस चुनौती को भी प्रशासन ने बेहतर तरीके से संभाला। उन्होंने कांवड़ियों से भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था रखते हुए यात्रा में प्रशासनिक अमले का सहयोग करने की अपील भी की।

वहीं, सीएम ने कहा, देवभूमि आ रहे शिव भक्त गंगाजल लेकर जा रहे हैं। कहा, सभी का केंद्र बिंदु हरिद्वार बन रहा है, यह राज्य के लिए गौरव का विषय है। राज्य की जनता और शासन-प्रशासन यात्रियों का स्वागत करती है। किसी को कोई परेशानी न हो इसकी यात्रा शुरू होने से पहले ही समीक्षा की गई थी। सुखद यात्रा के साथ सभी की मनोकामना पूर्ण हो यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दुकानदारों की ओर से नेम प्लेट लगाए रखने पर कहा, न्यायालय के किसी आदेश पर कोई सवाल नहीं उठा सकते। यह अलग विषय है कि लोग आस्था के इस पर्व में अपनी पूर्ण सहभागिता दर्ज करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top