Headline
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच

सीएम धामी ने सहिया में की जनसभा,कही ये बात

देहरादून।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। भाजपा ने नारी वंदन विधेयक पारित किया। लंबे समय से राम मंदिर नहीं बन रहा था। भाजपा सरकार ने राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना पहले से अधिक आत्मनिर्भर हुई हैं। मोदी सरकार सैनिकों के उत्थान और कल्याण के लिए काम कर रही है। कहा कि मैं भी एक सैन्य परिवार से आता हूं। आज कोई देश भारत को आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर सकता है। भाजपा सरकार ने सैन्य धाम के माध्यम से सैनिकों को सम्मान देने का भी काम किया है। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला प्रदेश बन गया है। हमने नकल विरोधी कानून बनाया। पिछले 22 साल के मुकाबले भाजपा सरकार में दोगुनी नौकरियां दी गई। जी 20 समेत विश्व में भारत का डंका बज रहा है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रवक्ता ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट की भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के विषय में अभद्र टिप्पणी की है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। महिलाओं के प्रति कांग्रेस की घटिया मानसिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top