Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

सीएम शिवराज का हेलीकॉप्टर क्रैश होते- होते बचा, पायलट ने मनावर में कराई इमरजेंसी लैंडिग

मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बड़े हादसे का शिकार होते बाल-बाल बचे। दरअसल, मुख्यमंत्री चुनावी सभा करने वे प्राइवेट हेलीकॉप्टर से जा रहे थे। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आ गई और हेलिकॉप्टर क्रैश होते-होते बच गया। पायलट की सूझ-बूझ की वजह से हेलिकॉप्टर को मनावर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद शिवराज कार से धार के लिए रवाना हुए। उन्हें साढ़े चार बजे तक धार पहुंचना था, लेकिन सडक़ मार्ग से जाने की वजह से डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे।

सीएम शिवराज ने धार में सभा को संबोधित करते हुए खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं देरी से आने के लिए माफी चाहता हूं। मेरी गलती नहीं है, हेलिकॉप्टर ने उडऩे से मना कर दिया। मनावर में हेलिकॉप्टर उड़ा तो पर थोड़ा ऊपर जाकर डगमगाने लगा। पायलट ने कहा कि सर कुछ गड़बड़ है, इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ेगी। उसके बाद मनावर में ही उसे उतार दिया गया। फिर मैं सडक़ मार्ग से यहां आया हूं।

जानकारी के अनुसार, सीएम शिवराज चुनाव होने के कारण निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर की सेवाएं ले रहे हैं। मनावर से धार जाते समय हेलिकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या आई जिस पर पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए हेलिकॉप्टर को मनावर में सुरक्षित लैंड कराया। हेलिकॉप्टर में आई खराबी की जानकारी भोपाल के अफसरों को मिली तो उन्होंने मेंटेंनेस कंपनी से संपर्क किया। अब जल्दी ही टीम मनावर के लिए रवाना होगी। मनावर में जिस मैदान में हेलिकॉप्टर खड़ा है, उसे देखने के लिए काफी ग्रामीण भी एकत्र हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top