Headline
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

सुरकंडा माता के दर्शन के बाद रोपवे से वापस आ रहे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय रोप और चक्का स्लिप होने से 25 मिनट तक लटके रहे हवा में

[ad_1]

देहरादून। सिद्धपीठ सुरकंडा माता के दर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ रोपवे ट्रॉली से वापस आ रहे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय रोप और चक्का स्लिप होने से करीब 25 मिनट तक हवा में लटके रहे। इस दौरान विधायक समेत अन्य लोगों की जान हलक में अटकी रही। टेक्निकल टीम ने किसी तरह खामी को ठीक करते हुए रोपवे शुरू कराया, जिसके बाद विधायक और अन्य लोग सकुशल उतरे। एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान ने ब्रिडकुल को रोपवे की तकनीकी जांच के लिए पत्र लिखा है। जांच होने तक रोपवे के संचालन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

रविवार दोपहर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय कार्यकर्ताओं के साथ सिद्धपीठ मां सुरकंडा के दर्शन के लिए ट्रॉली से मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना करने के बाद वह लौट रहे थे। सायं करीब पौने 5 बजे रोपवे की सभी ट्रॉलियां जैसे ही टावर नंबर 4 के पास पहुंचीं तो अचानक से बंद हो गई, जिससे विधायक समेत यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 25 मिनट के तक सभी लोग ट्रॉली के साथ हवा में फंसे रहे।

बताया जा रहा है कि रोपवे का एलाइनमेंट आउट होने की वजह से यह घटना हुई। विधायक उपाध्याय ने कहा कि रोपवे की सुविधा के बाद सुरकंडा देवी मंदिर में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। लेकिन इस तरह की घटना से लोगों में डर बैठ जाता है। रोपवे संचालनकर्ता कंपनी को इस कमी को तुरंत ठीक करना चाहिए।

उन्होंने जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं कि रोपवे की नियमित निगरानी की जाए। हालांकि उन्होंने वहां फंसे लोगों को धीरज रखने की अपील की। वहीं कंपनी के सुपरवाइजर नरेश बिजल्वाण का कहना है कि कंपनी ने इस माह 18 जुलाई से शटडाउन लेने का निर्णय लिया था। लेकिन उससे पहले यह घटना हो गई।

उन्होंने बताया कि टावर नंबर 4 के पास ट्रालियां पहुंचते ही रोप और चक्का स्लिप हो गए। करीब सवा 5 बजे तकनीकी टीम ने खामियां दूर करते हुए विधायक उपाध्याय सहित सभी 16 ट्रॉलियों को सकुशल रोपवे परियोजना के प्लेटफार्म पर उतारा। बारिश के कारण भी यह समस्या उत्पन्न हुई होगी।

सुरकंडा देवी मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यह गंभीर घटना है। इससे लोगों में भय का माहौल बनता है। रोपवे कंपनी को चाहिए कि इसकी तकनीकी जांच समय-समय पर करते रहें। इस मौके पर राजेश्वर प्रसाद बडोनी, जितेंद्र नेगी, मुकेश लेखड़ा, रामकृष्ण डबराल, अनुज डबराल आदि मौजूद थे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top