Headline
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई

सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी बोले उत्तराखंड में पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर विभाग

काशीपुर। मीडिया सेन्टर ने सम्मान एवं परिचर्चा कार्यक्रम में सूचना विभाग के महानिदेशक वंशीधर तिवारी का स्वागत किया। मीडिया सेंटर ने प्रेस क्लब को आवंटित जमीन संस्था को देने की मांग की। साथ ही फील्ड में कार्य करने वाले वास्तविक, परिश्रमी और सच्चे पत्रकारों को भी मान्यता प्राप्त पत्रकारों जैसी सुविधा देने की व्यवस्था करने का आग्रह किया।

इस मौके पर डीजी तिवारी ने कहा कि सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग तथा पत्रकार एक दूसरे से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पत्रकारों के हितों का विभागीय स्तर पर शीघ्र ही निस्तारण करना है। सहमति से क्लब की खाली पड़ी भूमि शीघ्र ही काशीपुर मीडिया सेन्टर को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया नियमानुसार अमल में लायी जायेगी और भवन निर्माण हेतु भी नियमानुसार धनराशि मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रेस मान्यता आदि नियमावली परिवर्तन की दिशा में कार्य गतिमान है। तिवारी ने कहा कि विज्ञापनों का वितरण समान रूप से किया जाएगा। जिला और राज्य स्तर पर पत्रकारों से विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पत्रकार हितों पर विचार विमर्श किया जाएगा। वहीं पत्रकारों के स्वास्थ्य के लिए शासन द्वारा हैल्थ कार्ड बनाने की योजना है, जिसमें पत्रकारों का सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार किया जा सकेगा।

इस दौरान एसडीएम अभय प्रताप, तहसीलदार यूसुफ, अनिरूद्ध निझावन, जसपाल चड्ढा, काशीपुर मीडिया सेन्टर अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, विकास गुप्ता, अमरीश अग्रवाल, आर.डी. खान, विकास गुप्ता, मौ. फरीद सिद्दीकी, संजय भल्ला, गजेन्द्र यादव, शिवअवतार शर्मा, निखिल पंत, नदीम उद्दीन एडवोकेट, साबिर आसिम, स्वतंत्र नवीन, अनुराग गंगोला, सोनू जैन, विपिन चौहान आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top