Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियाल गांव पहुंचकर सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया,कही ये बात

देहरादून।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियाल गांव पहुंचकर सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था व मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य लगभग 40 प्रतिशत पूरा हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

तेज गति से चल रहे निर्माण कार्य को देख वह संतुष्ट नजर आए। मंत्री जोशी ने कहा कि देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। सैन्यधाम में आइएनएस विक्रांत का एक माडल भी स्थापित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार उत्तराखंड में सैन्यधाम का निर्माण हो रहा है। कहा कि यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी सैन्यधाम के निर्माण में विशेष रुचि है। सीएम भी लगातार निर्माण कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम निर्माण में बजट की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया हुआ है कि बजट की और आवश्यकता पड़ने पर उसे पूरा किया जाएगा।

इस दौरान अपर सचिव सीएस धर्मसत्तू, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top