Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले IAS संजीव खिरवार का लद्दाख ट्रांसफर, पत्नी का अरुणाचल प्रदेश तबादला।

[ad_1]

नई दिल्ली। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम (Thyagraj Stadium) में कुत्ता घुमाने वाले आईएएस पति-पत्नी का गुरुवार शाम ट्रांसफर कर दिया गया है। IAS संजीव खिरवार का ट्रांसफर लद्दाख तो उनकी पत्नी रिंकू धुग्गा का तबादला अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया है। दरअसल, एक कोच ने दावा किया था कि पहले वे रात 8 या 8.30 बजे तक ट्रेनिंग करते थे। लेकिन अब उनको 7 बजे ग्राउंड खाली करने को कह दिया जाता है, ताकि IAS अफसर वहां अपने कुत्ते संग टहल सकें। कोच ने कहा कि इससे उनकी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस रूटीन में दिक्कत पैदा हो रही है।

बता दें कि 1994 बैच के आईएएस अफसर संजीव खिरवार ने अपने उपर लगे आरोपों को गलत बताया था। उन्होंने ये तो कबूला था कि वह कभी-कभी कुत्ते को वहां टहलाने लेकर जाते हैं, लेकिन इस बात से इनकार किया था कि इससे एथलीट्स की प्रैक्टिस में रुकावट आती है। दिल्ली सरकार के नियंत्रण वाला त्यागराज स्टेडियम 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तैयार हुआ था। स्टेडियम प्रशासक अजीत चौधरी ने कहा कि स्टेडियम की टाइमिंग पहले 4-6 बजे तक थी। फिर गर्मी को देखते हुए इसे 7 बजे तक किया गया।

अजीत चौधरी ने यह भी कहा था कि सात बजे के बाद स्टेडियम में कोई IAS आते हैं, इसकी जानकारी उनको नहीं है क्योंकि वह 7 बजे वहां से चले जाते हैं। खबर के मुताबिक, खिरवार मंगलवार को करीब 7.30 बजे स्टेडियम में अपने कुत्ते के साथ देखे भी गए थे। वह कुत्ता रेसिंग ट्रैक, फुटबॉल फील्ड पर घूमता देखा गया, जिसको सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं रोक रहे थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top