Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

स्टॉक मार्केट खुलते ही औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार

[ad_1]

कमजोर वैश्विक बाजारों के बीच सप्ताह के चौथे कारोबारी आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 589 अंक या 1.09 फीसदी टूटकर 53,499 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 169 अंक या 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 16000 के नीचे 15,998 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। खुलने के साथ ही दोनों सूचकांकों में गिरावट और तेज हो गई। फिलहाल की बात करें तो फिलहाल, बीएसई का सेंसेक्स 1027 अंक फिसलकर 53,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 295 अंक तक टूट चुका है।

बाजार खुलने के साथ ही लगभग 442 शेयरों में तेजी आई, 1488 शेयरों में गिरावट आई और 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद लाल निशान पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 276 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 54,088 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 73 अंक या 0.45 फीसदी फिसलकर 16,167 के स्तर पर बंद हुआ था। 

यहां बता दें कि घरेलू शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी दिनों से गिरावट का जो सिलसिला जारी रहने से निवेशकों को बुधवार तक 13.32 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। वहीं गुरुवार को आई गिरावट ने उन्हें और घाटा कराया है। बुधवार तक बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण चार कारोबारी सत्रों में 13,32,898.99 करोड़ रुपये घटकर 2,46,31,990.38 करोड़ रुपये रह गया था। इसके साथ ही सेंसेक्स की बात करें तो बीते शुक्रवार से जारी गिरावट के दौर में इस अवधि में सेंसेक्स 1,613.84 अंक यानी 2.89 प्रतिशत तक टूट चुका है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top