Headline
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?

अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी

चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान
स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान

स्वच्छ दून एवं राइड फॉर सेफ्टी के उद्देश्य से कार और बाइक रैली आयोजित

[ad_1]

देहरादून। स्वच्छ दून’ और ‘राइड फॉर सेफ्टी’ को बढ़ावा देने के लिए आज थ्रॉटल श्रॉटल देहरादून द्वारा आयोजित कार और बाइक रैली में देहरादून वासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। थ्रॉटल एनिवर्सरी रैली 2022 नामक इस रैली को द्वारका चौक के निकट ईसी रोड स्थित ऐडमायर हौंडा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसके बाद रैली राजपुर रोड और मसूरी डायवर्सन रोड से होकर, मसूरी रोड स्तिथ थ्रॉटल श्रॉटल मोटो कैफे पर जाकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा उपस्थित रहे। रैली में शहर के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

रैली के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा, “आज रैली में इतनी सारी विंटेज कारों और बाइकों को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। इस आधुनिक युग के दौरान, यह उल्लेखनीय है कि देहरादून के कई ऑटोमोबाइल उत्साही अपने पुराने वाहनों को शानदार ढंग से पुनर्स्थापित और उनका रखरखाव कर रहे हैं।”

रैली का समर्थन उत्तराखंड पुलिस द्वारा किया गया जिसमें उत्तराखंड पुलिस के जवान भी प्रतिभागियों के साथ अपनी बाइक पर सवार हुए दिखे।

इस अवसर पर बोलते हुए, थ्रॉटल श्रॉटल के सौरव प्रियदर्शी ने कहा, “थ्रॉटल रैली अपनी तरह की एक अनोखी रैली थी जिसमे उत्तराखंड की बेहतरी के लिए हर समुदाय से लोगों ने भागीदारी करी। रैली में विंटेज मोटरसाइकिलों और विंटेज कारों के साथ सूपर बाइक और सूपर कार भी शामिल रहीं।”

थ्रॉटल एनिवर्सरी रैली में सूपर कार और सूपर बाइक के साथ-साथ लक्ज़री, विंटेज, क्लासिक और रेट्रो कार और बाइक शामिल रहीं। इनमें से कुछ कारों और बाइकों में लैंब्रेटा, वेस्पा, बजाज सुपर, बजाज प्रिया, जावा, येज़दी, बीएसए, रॉयल एनफील्ड, पद्मिनी फिएट, फोर्ड फ्लीट मास्टर, एमजी टीसी रोडस्टर, विल्लिस जीप, मारुति जिप्सी, कावासाकी निंजा, हार्ले डेविडसन, और बीएमडब्ल्यूशामिल आदि शामिल रहीं।

रैली के दौरान दर्शकों को आकर्षक और लग्जरी कारों और बाइक्स के साथ सेल्फी लेते भी देखा गया।

समापन पॉइंट पर पहुंचने पर, प्रतिभागियों को ईशा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा उनकी पहल ‘सेव सॉयल’ पर एक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध बैंड ‘भैरवास’ ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के अंत में एक वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया जिसमें प्रतिभागियों ने कैफे के पीछे पेड़ लगाए और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दिया।

प्रतिभागियों में से एक, जतिन अग्रवाल ने कहा, “मैं इस रैली का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि इसके पीछे का जो उद्देश्य है वो हम सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस तरह के आयोजन और कार्यक्रम हमारे शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक प्रयास हैं, साथ ही साथ लोगों, विशेषकर युवाओं के बीच सुरक्षित ड्राइविंग और सवारी को प्रोत्साहित भी करते हैं।”

रैली में मौजूद एक दर्शक, अविनाश कपूर ने कहा, “मैंने रैली का खूब आनंद लिया। मुझे सूपर कार और सूपर बाइक्स का बहुत शौक है, लेकिन मुझे इतने करीब से उन्हें देखने को कभी नहीं मिला। मैं आयोजकों को अपनी तरह की इस अनूठी रैली की मेजबानी के लिए धन्यवाद देता हूं”।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top