Headline
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

स्वास्थ्य मंत्री ने किया यूपी के मेडिकल व सहकारी संस्थानों का भ्रमण

स्वास्थ्य मंत्री ने किया यूपी के मेडिकल व सहकारी संस्थानों का भ्रमण

महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं की ली जानकारी

जिला सहकारी बैंक बस्ती की कार्यप्रणाली की भी जानी बारीकियां

देहरादून, 02 जून 2023।सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुये हैं। इस दौरान जहां उन्होंने विभिन्न जनपदों में आयोजित जनसम्पर्क अभियान में प्रतिभाग कर मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई वहीं उन्होंने आज बस्ती जनपद में स्वास्थ्य एवं सहकारिता से संबंधित संस्थानों का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ-साथ महाविद्यालय के संचालन संबंधी जानकारी हासिल की। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व सांसद हरीश द्विवेदी भी मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने जिला सहकारी बैंक बस्ती का भ्रमण कर सहकारिता के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर बैंक प्रबंधन से चर्चा की।

कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उन्होंने महा जनसम्पर्क अभियान के दौरान आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में चिकित्सा व सहकारिता से संबंधित संस्थानों का भी भ्रमण किया। जिसके अंतर्गत उन्होंने महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर वहां पर दी जा रही विभिन्न चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन तंत्र, स्टॉफ तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की। भ्रमण के दौरान डा. रावत ने वहां भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से भी संस्थान द्वारा किये जा रहे उपचार एवं सुविधाओं को लेकर बातचीत की। मेडिकल कॉलेज भ्रमण के दौरान डा. रावत के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सांसद हरीश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष भाजपा महेश शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजा नंद राय सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके उपरांत डा. रावत ने जिला सहकारी बैंक बस्ती का दौर किया। इस दौरान उन्होंने बैंक के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ तिवारी व बैंक के अधिकारियों से मुलकात कर बैंक के संचालन एवं सहकारिता से संबंधित क्रियाकलापों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान डा. रावत ने उन्हें उत्तराखंड में सहकारिता के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top