Headline
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

स्वास्थ्य विभाग को एक दशक बाद मिलेंगे 1376 नर्सिंग अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग को एक दशक बाद मिलेंगे 1376 नर्सिंग अधिकारी

मुख्य सेवक सदन में सीएम के हाथों आज बांटे जायेंगे नियुक्ति पत्र

नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति से मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

देहरादून, 23 दिसम्बर 2023।प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को लगभग 12 वर्ष के उपरांत 1376 नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं। जिनको मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में रविवार (आज) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इससे जहां प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के राजकीय चिकित्सालयों में वर्षों से रिक्त नर्सिंग अधिकारी के पदों को भरा जा सकेगा वहीं स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत होंगी। इसके लिये विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिये जहां एक ओर सरकार राजकीय अस्पतालों में ढांचागत सुविधाएं बढ़ा रही है वहीं दूसरी ओर मानव संसाधन भी उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने करीब 12 वर्षों के बाद नर्सिंग अधिकारियों के 1376 पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से वर्षवार मैरिट के आधार पर नियुक्ति कर ली गई है। जिनमें से 200 अभ्यर्थियों को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, जबकि शेष चयनित अभ्यर्थियों को भी उनको आवंटित जिलों में ही नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों में स्वास्थ्य विभाग में 1475 चिकित्सा अधिकारी, 172 दंत चिकित्सक, 19 डेंटल हाईजिनिस्ट, 1081 एएनएम व 52 पैरामेडिकल कार्मिकों की नियुक्ति की है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि चयनित सभी नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम एवं अति दुर्गम स्वास्थ्य केन्द्रों में की जायेगी। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top