Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

हज यात्रा पर जाएंगे आदिल राशिद, भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे सीरीज

[ad_1]

नई दिल्ली। इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस दौरान राशिद को हज यात्रा के लिए मक्का जाना जाना है और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड बोर्ड ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी है। राशिद शनिवार को सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे जिसका मतलब है कि वह यॉर्कशर की तरफ से टी20 ब्लास्ट के अंतिम चरण के मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे।

राशिद ने कहा, ‘मैं पिछले कुछ समय से हज यात्रा पर जाना चाहता था लेकिन उचित समय नहीं मिल रहा था। इस साल मुझे लगा कि यह कुछ ऐसा है, जो मुझे करना था, कुछ ऐसा जो मैं करना भी चाहता था।
उन्होंने कहा, ‘मैंने इस बारे में ईसीबी और यॉर्कशर से बात की और वे मेरी बात को समझ गए। उन्होंने कहा कि आपको ऐसा (हज यात्रा) करना चाहिए। मैं कुछ सप्ताह तक वहां रहूंगा।’ राशिद इंग्लैंड के हाल ही में समाप्त हुए नीदरलैंड दौरे का हिस्सा थे, जहां उनकी टीम ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 3-0 से जीती।

34 वर्षीय इस लेग स्पिनर ने कहा, ‘यह मेरे लिये बहुत बड़ा लम्हा है। प्रत्येक धर्म की अपनी अलग चीज होती है, लेकिन इस्लाम और एक मुसलमान होने के नाते हमारे लिए हज यात्रा सबसे महत्वपूर्ण है।’
भारत और इंग्लैंड के बीच सीमित ओवरों की सीरीज सात से 17 जुलाई तक खेली जाएगी, जिसमें तीन टी20 और इतने ही वनडे शामिल हैं। राशिद के सभी छह मैचों में नहीं खेल पाने की संभावना है। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की शृंखला से पहले वापसी कर सकते हैं।

आदिल सीमित ओवरों की सीरीज में इंग्लैंड टीम का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने अभी तक 13 साल के अपने करियर में 115 वनडे और 73 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। राशिद ने वनडे में 162 जबकि टी20 इंटरनेशनल में 81 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने देश इंग्लैंड के लिए 19 टेस्ट मैच भी खेले हैं, जिसमें उनके नाम 60 विकेट दर्ज हैं।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top