Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

हरिद्वार जिला कारागार में कैबिनेट मंत्री ने कैदियों संग मनाया जेल दिवस

हरिद्वार।आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रोशनाबाद(हरिद्वार)स्थित जिला कारागार पहुंची जहां जेल दिवस के अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ. बाबा भीम राव अंबेडकर व महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान जिला कारागार में स्थापित विभिन्न यूनिटो का निरीक्षण किया!,साथ ही जेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही आज जिला कारागार आकर और कैदियों से मिलकर जेल के प्रति जो उनकी अवधारणा बनी हुई थी उसे जानने व समझने का मौका मिला साथ ही यह देखकर अच्छा लगा कि यहां पर बंदी लोग सिलाई,कढ़ाई,बुनाई,बागवानी सहित कई अन्य प्रकार के कार्य करते हुए अपना कौशल बढ़ा रहे हैं।वही उन्होंने इस अवसर पर कारगर में स्थित चिकित्सालय में उपचार करा रहे बंदियों से उनका हालचाल जाना व कुशलक्षेम पूछी।

मा0 कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में सभी को चैत्र नवरात्रि ,नवसंवत्सर व रमजान की शुभकामनाएं दी।कहा कि आप सभी कैदी यहां पर जिस भी अपराध के कारण आए हैं अगर आप आज अपने उस अपराध का पश्चाताप कर रहे है और जिस प्रकार से यहां पर आप सभी के द्वारा अलग अलग कार्य किये जा रहे है वह स्वयं में बड़ी बात है।उन्होंने कहा कि जब आप सभी कैदी यहां से बाहर जाए तो एक बेहतर इंसान बनकर जाए और समाज की मुख्यधारा में सम्मलित हो। साथ ही उन्होंने कहा कि आप आज अगर यहां है तो कल बाहर होंगे ऐसे में आप सभी को अपने पूर्व के व्यवहार को बदलना होगा ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो । इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने जिला कारागार में क्रिकेट प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि जेल से संबंधित जो भी समस्याएं चाहे वह पैरोल, स्वास्थ्य, महिलाओं की बेहतरी से जुड़ी हैं, उनपर अवश्य कार्य किया जाएगा ताकि कैदियों का भविष्य बेहतर हो सके।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक मनोज आर्या,रेल मंत्रालय सदस्य मनोज गौतम, भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी, उपाध्यक्ष श्री लव शर्मा, वैश्य समाज अध्यक्ष श्री विशाल गर्ग जी, शिवम शर्मा, रमेश सैनी, मुनीश सैनी,डीएसओ श्री मुकेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।
………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top