Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

हरियाणा में तीन युवकों से सेना में नौकरी देने के नाम पर हुई 15 लाख की ठगी

[ad_1]

हरियाणा।  फतेहाबाद के गांव बैजलपुर और कानीखेड़ा के तीन युवाओं को भारतीय सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठग लिया गया। जालसाजों ने इन युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर 15 लाख रुपये ले लिए। बाद में जब वे ज्वाइन करने दिल्ली गए, तब पता लगा कि वे धोखाधड़ी के शिकार हो गए।

इस मामले में पुलिस ने गांव बैजलपुर निवासी कृष्ण की शिकायत पर आरोपी भिवानी के गांव साकरोड़ निवासी राजेश, अशोक फौजी व धूप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश रचने व धमकी देने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक फौजी भी है जो कि सूबेदार बताया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव बैजलपुर निवासी कृष्ण ने बताया कि वह चिनाई का काम करता है और उसके बेटे सुमित व कानीखेड़ी निवासी आकाश व विकास ने दिल्ली की सेना भर्ती रैली में भाग लिया था। इसके बाद गांव का ही धूप सिंह उसे मिला जो कि बेटे के साथ काम करता था। उसने बताया कि भिवानी का साकरोड़ निवासी राजेश उसका जानकार है।

राजेश का परिचित अशोक फौजी है, जो कि फौज में नौकरी लगवा देगा। इसके बाद धूप सिंह ने सुमित की बात फोन पर फौजी से करवाई। दस्तावेज देखने के बाद युवकों से नियुक्ति के लिए 15 लाख रुपये मांगे गए। तीनों बेरोजगार युवा सुमित, आकाश व विकास रुपये देने को तैयार हो गए।

आरोपी अशोक सिरसा जाने की बात कहकर उनसे धांगड़ के पास दो बार मिला और 15 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद मोबाइल में ज्वाइनिंग लेटर भी दिखाया। कुछ दिन बाद ज्वाइनिंग लेटर लेकर तीनों दिल्ली गए तो पता चला कि यह तो फर्जी है। युवकों ने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया।  फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top