Headline
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में

हल्द्वानी के कई इलाकों में गहराया पेयजल संकट

हल्द्वानी।हल्द्वानी के कमलुवागांजा लालपुर गौलापार स्थित किशनपुर लामाचौड़ स्थित छिम्वालपुर रतनपुर पुरनपुर कुमटिया लामाचौड़ खास के लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। पानी न मिलने से गांव की 1500 आबादी 10 दिनों से दिक्कतें झेल रही है।कमलुवागांजा लालपुर के पास सिंचाई का ट्यूबवेल खराब होने से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है जिसके चलते फसल उगाने में दिक्कतें हो रही हैं।

हल्द्वानी के कमलुवागांजा लालपुर, गौलापार स्थित किशनपुर, लामाचौड़ स्थित छिम्वालपुर, रतनपुर, पुरनपुर कुमटिया, लामाचौड़ खास के कुल 550 उपभोक्ताओं को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इसके चलते उन्हें 600 से 700 रुपये खर्च कर निजी टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं।

छिम्वालपुर ईसाई नगर समेत चार गांवों में 10 दिनों से नलकूप खराब चल रहा है। हाल यह है कि गांव तक जल संस्थान के टैंकर भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो दूसरे विभाग का नलकूप होने के चलते वह उस क्षेत्र में टैंकर नहीं दे रहे हैं, जबकि गांव की ग्राम प्रधान परमजीत कौर कई बार सरकारी विभागों से टैंकर की मांग कर चुकी हैं। पानी न मिलने से गांव की 1500 आबादी 10 दिनों से दिक्कतें झेल रही है।

इधर, कमलुवागांजा लालपुर के पास सिंचाई का ट्यूबवेल खराब होने से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जिसके चलते फसल उगाने में दिक्कतें हो रही हैं। गौलापार स्थित किशनपुर में भी सिंचाई के नलकूप से करीब 50 परिवारों को पानी दिया जाता है, लेकिन दो दिनों से नलकूप खराब होने के चलते गांव के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

इस संबंध में नलकूप विभाग के सहायक अभियंता सुनील कांडपाल ने बताया कि गौलापार का नलकूप रविवार तक ठीक हो जाएगा, जबकि छड़ायल नयाबाद, कमलुवागांजा स्थित लालपुर व छिम्वालपुर ईसाई नगर में नलकूपों की मरम्मत का कार्य चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top