Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

हिमाचल प्रदेश के 19.5 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को जुलाई से कम कीमत पर मिल सकता है सरसों का तेल

[ad_1]

हिमाचल। प्रदेश में लगभग 19.5 लाख राशनकार्ड धारक है, इन धारकों को राशनकार्ड से काफी मदद मिलती है, सस्ती राशन के साथ ही मुफ्त राशन वितरण में भी इन्हें राशन मिली थी, वहीं अब इन धारकों के लिए एक और खुशशबरी है। हिमाचल प्रदेश के 19.5 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को जुलाई माह से रिफाइंड तेल के साथ ही सरसों का तेल भी कम दाम में मिल सकता है।

प्रति लीटर सात से दस रुपये तक दाम घट सकते हैं। अभी डिपुओं में सरसों तेल 158 रुपये जबकि रिफाइंड 140 रुपये प्रति लीटर दिया जा रहा है।

खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल के टेंडर के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे थे। इसमें पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इन कंपनियों ने खाद्य आपूर्ति निगम कार्यालय में सैंपल जमा कर दिए हैं। 28 जून को निगम कार्यालय में टेक्निकल बिड खुलेगी। इसमें जिन कंपनियों की औपचारिकताएं पूरी होंगी, उनकी फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। कम रेट वाली कंपनी को टेंडर आवंटित किया जाएगा।

निगम का मानना है कि अभी मार्केट में थोक मूल्य के दामों में गिरावट है। ज्यादा कंपनियों के टेंडर में भाग लेने से डिपुओं के दामों में गिरावट आ सकती है। राशनकार्ड धारक परिवारों को सरकार 25 से 30 रुपये सब्सिडी पर एक लीटर सरसों तेल और एक लीटर रिफाइंड प्रति महीने देती है।

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि तेल के टेंडर किए जा रहे हैं। जुलाई में तेल की सप्लाई पहुंच जाएगी। निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि ज्यादा कंपनियों के भाग लेने से तेल के दामों में गिरावट आने की उम्मीद है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top