Headline
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाओं में करेगा बदलाव

हिमाचल। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च में होने वाली 10वीं-12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षाओं में बदलाव करने जा रहा है। यह बदलाव शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रस्तावित डेटशीट पर अभिभावकों और शिक्षकों से मांगी गई आपत्तियों और सुझावों के बाद किया जा रहा है। शिक्षा बोर्ड जल्द ही परीक्षा की फाइनल तिथियों का शेड्यूल जारी करेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पिछले सप्ताह टर्म-2 की परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित शेड्यूल जारी किया था। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 मार्च, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से प्रस्तावित थीं। बोर्ड की ओर से जारी किया गया यह शेड्यूल प्रस्तावित था और एक सप्ताह तक अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थी।

बोर्ड के पास कई सुझाव और आपत्तियां आई हैं। बोर्ड प्रबंधन की मानें तो अधिकतर सुझावों में कुछ विषयों की परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव करने की मांग की है। तर्क दिया गया है कि कई परीक्षाओं के समय छुट्टियां कम हैं या फिर परीक्षाएं अन्य किसी विषय की परीक्षा के साथ इकट्ठी हो रही हैं।  बोर्ड से कुछ विषयों की तिथियों में बदलाव की मांग की है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि बोर्ड की ओर से जारी किए गए प्रस्तावित शेड्यूल में कई अभिभावकों ने सुझाव दिए हैं। बोर्ड प्रबंधन जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षाओं के लिए नया शेड्यूल जारी करेगा। उन्होंने बताया कि कुछ ही विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top