Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

हिमाचल: 6 सितंबर से शिमला और दिल्ली के बीच शुरू की जाएंगी हवाई सेवाएं

[ad_1]

हिमाचल।  प्रदेश की राजधानी शिमला और दिल्ली के बीच छह सितंबर से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। नागर विमानन मंत्रालय ने 22 अगस्त का प्रस्तावित कार्यक्रम दो सप्ताह टाल दिया है। नागर विमानन महानिदेशालय की टीम जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे का निरीक्षण कर लौट गई है। महानिदेशालय की ओर से हवाई सेवाएं शुरू करने को लेकर मंजूरी दे दी गई है। मंत्रालय की पहले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली-शिमला हवाई सेवा शुरू करने की योजना थी। महानिदेशालय की मंजूरी नहीं मिलने पर इसे 22 अगस्त तक टाला था। अब छह सितंबर से पहली उड़ान की तैयारी है।

शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से हवाई सेवाएं मार्च 2020 से बंद हैं। शिमला से सटे जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे का विस्तारीकरण कार्य पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट का रनवे स्ट्रिप बढ़ाकर 1309 मीटर कर दिया है। हवाई पट्टी को सुधारने पर 100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पहले हवाई पट्टी 1163 मीटर थी। इसे 26 मीटर और बढ़ाकर 1189 किया गया है। 60-60 मीटर का दायरा रनवे स्ट्रिप के दोनों ओर बढ़ाया गया है। ऐसे में रनवे स्ट्रिप कुल 1309 मीटर हो गई है। उड़ान के लिए एटीआर 42 भी खरीद लिया है। वर्ष 2020 में एटीआर 42 की लीज समाप्त होने के बाद से इसे रिन्यू नहीं किया गया।

फरवरी 2020 तक एटीआर 42 (500) विमान की सुविधा मिल रही थी। कोरोना संकट के चलते केंद्र सरकार ने हवाई सेवाओं पर रोक लगाई थी। इसी बीच, एयर इंडिया की एलाइंस एयर के एटीआर 42 हवाई जहाज की लीज समाप्त हो गई। 2021 में भी लीज रिन्यू नहीं की गई। मार्च 2020 से पहले जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर 42 सीटर विमान में दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में 30 से 35 सवारियां आती थीं। शिमला से वापसी के लिए टेक ऑफ  रन कम होने से फ्लाइट में सिर्फ  10 सवारियों को ही ले जाया जाता था। इससे विमान कंपनी को नुकसान हो रहा था। कंपनी ने बीते वर्ष लीज समाप्त होने के बाद शिमला से एटीआर 42 विमान चलाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब रनवे स्ट्रिप बढ़ने से शिमला और दिल्ली के बीच दोनों ओर से 30 से 35 सवारियां आ-जा सकेंगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top