Headline
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

हीरो, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम तैयार करेंगी ईवी चार्जिंग ढांचा

[ad_1]

नयी दिल्ली । देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिये चार्जिंग का बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिये दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प और पेट्रोलियम क्षेत्र की महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने साझेदारी की।

दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस पहल के तहत में दोपहिया दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिये चार्जिंग का बुनियादी ढांचा स्थापित करेंगी। इस प्रकार जन-साधारण के यातायात को इलेक्ट्रिफाइड भविष्य की ओर बढऩे के लिये प्रोत्साहन मिलेगा। पहले चरण में, चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना चुनिंदा शहरों में होगी और फिर दूसरे महत्वपूर्ण बाजारों में विस्तार किया जाएगा। इसका लक्ष्य देशभर में ईवी चार्जिंग स्टेशनों के नेटवर्क की सघनता को बढ़ाना है।

बयान में कहा गया है कि चार्जिंग नेटवर्क के लिये बुनियादी ढांचे के विकास का नेतृत्व हीरो मोटोकॉर्प करेगी। हर चार्जिंग स्टेशन में डीसी और एसी चार्जर्स समेत कई स्मार्ट और तेज चार्जर्स टू व्हीलर ईवी के लिये उपलब्ध होंगे। चार्जिंग के लिये यूजर के पूरे अनुभव को हीरो मोटोकॉर्प मोबाइल-ऐप से नियंत्रित किया जाएगा और यह नगद-रहित लेन- देन पर आधारित होगा।
हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन एवं सीईओ डॉ. पवन मुंजाल ने कहा,हम देश में ईवी का एक मजबूत परितंत्र निर्मित करने के लिये प्रतिबद्ध रहे हैं। हमारा मानना है कि ईवी को आसानी और तेजी से अपनाया जाना तभी संभव होगा, जब ग्राहकों की सहयोगी बुनियादी ढांचे तक आसान और सुविधाजनक पहुँच होगी, खासकर जैसे सार्वजनिक चार्जिंग और एचपीसीएल के साथ हमारा सहयोग इस जरूरत को लंबे समय तक पूरा करेगा।

एचपीसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. पुष्प कुमार जोशी ने कहा यह भागीदारी देश में इलेक्ट्रिक चार्जिंग का बुनियादी ढांचा निर्मित करेगी और शुरू से लेकर अंत तक ईवी चार्जिंग समाधान देगी। यह काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि देश में बिकने वाले 60 प्रतिशत से ज्यादा ईवी दो-पहिया हैं और उनके लिये चार्जिंग का एक मजबूत परितंत्र इस समय की जरूरत है, ताकि ई2व्हीलर्स के मालिकों को रेंज की चिंता न रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top