Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

खेलेगा उत्तराखंड तो बढेगा उत्तराखंड-रेखा आर्या

देहरादून। आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया,जहाँ स्कूली छात्र -छात्राओं ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं।इस अवसर पर कई प्रतियोगिताए आयोजित की गईं जिनमे जीतने वाले प्रतिभागियों को कैबिनेट मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों कहा कि वह अपने जीवन में अनुसाशन, अपने लक्ष्य पर अटल रहें तो वह जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वह खुद एक सैनिक की बेटी है ऐसे में आर्मी स्कूल में आकर उन्हें आज स्वयं बेहद खुशी हो रही है। कहा कि सेना वह संस्थान है जहाँ हमें जीवन में अनुशासन, व परिपक्वता सीखने का अवसर प्राप्त होता है। मंत्री रेखा आर्या ने सभी बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनायें दी और कहा कि आज सरकार बच्चों के लिए हर संभव मदद कर रही है। आज खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार व खेल विभाग द्वारा कई जनउपयोगी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं जिससे हमारे प्रदेश के बच्चों को काफी लाभ प्राप्त हो रहा है, खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आज जीवन में जितनी जरुरी शिक्षा है उतना ही महत्त्व खेल का भी है। शिक्षा के साथ -साथ जीवन में अगर खेल के प्रति जूनून है तो इसे साकार करने की कोशिश अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल व स्कूली छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर श्री संदीप वासुदेवा जी(सेना मैडल), स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम कौशिक जी, अन्य गणमान्य लोग व प्यारे बच्चे उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top