Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत शिक्षक को पांच वर्ष का कारावास

हरिद्वार। 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और लैंगिक हमला करने के मामले में आरोपी शिक्षक को विशेष पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश प्रतिभा तिवारी ने दोषी करार दिया है। विशेष कोर्ट ने शिक्षक को पांच वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता आदेश चंद चौहान ने बताया कि मामला रुड़की क्षेत्र का है, जब 12 सितंबर 2019 को कक्षा 12वीं की छात्रा ने अपनी शिकायतकर्ता माता के सामने निजी स्कूल के शिक्षक की करतूतों का खुलासा किया था। पीड़ित छात्रा ने बताया था कि काफी पहले से आरोपी शिक्षक उसे स्कूल में किसी न किसी बहाने से अपने पास बुलाकर छेड़छाड़ करता है।

पीड़ित छात्रा ने शिक्षक पर अश्लील हरकतें कर शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी शिक्षक के आसपास जाना बंद कर दिया था तो आरोपी शिक्षक पीड़िता को मानसिक रूप से परेशान करने लगा। पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी धीरज गुप्ता पुत्र रामप्रकाश गुप्ता निवासी मंगल विहार सुनहरा रोड कोतवाली गंगनहर रुड़की के खिलाफ छेड़छाड़ और लैंगिक हमला करने का केस दर्ज कराया था। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया था कि आरोपी शिक्षक उसकी पुत्री, पुत्री की कक्षा की छात्रा के अलावा अन्य कक्षा की छात्राओं के साथ भी अश्लील हरकतें करता रहता है। पुलिस ने आरोपी धीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में आठ गवाह पेश किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top