Headline
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी

14 जून से शुरु हो रहे विधानसभा बजट सत्र को लेकर होगी आज भाजपा विधानमंडल दल की बैठक

[ad_1]

देहरादून। 14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज सोमवार को होगी। बैठक में सत्र के दौरान फ्लोर मैनेजमेंट और विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर पूरी तैयारी के साथ जवाब देने की रणनीति बनेगी। 

वहीं कल से शुरू हो रहे सत्र को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाने के लिए आज सोमवार को पार्टी विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। विधानसभा सत्र के लिए सोमवार को सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम सात बजे भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पार्टी के सभी मंत्री व विधायकों को आमंत्रित किया गया है। 

सरकार ने 14 से 20 जून तक बजट सत्र संचालित करने का निर्णय लिया है। सत्र के पहले ही दिन सरकार की ओर से बजट पेश किया जाएगा। सदन में विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर सत्ता पक्ष की ओर से पूरी तैयारी के साथ जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें 14 जून से होने वाले बजट सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी के सभी विधायकों को बुलाया गया है। उधर, सोमवार को ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति और दलीय बैठक होगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र संचालन और विधायी कार्यों का एजेंडा तैयार किया जाएगा।

वहीं कल से शुरू हो रहे सत्र को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाने के लिए आज सोमवार को पार्टी विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। विपक्ष सदन में सरकार को घेरने के लिए मुद्दों को धार देने की रणनीति में जुटा है तो सत्ता पक्ष भी सरकार की उपलब्धियों को मजबूती से रखने की तैयारी में जुटी है। चारधाम यात्रा के चलते सरकार ने बजट सत्र को 14 से 20 जून तक देहरादून में आहूत करने का निर्णय लिया है। सत्र के पहले ही दिन सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top