Headline
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

17 से एक बार फिर मौसम के करवट लेने की संभावना

[ad_1]

देहरादून। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन से चार दिन तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है। खासकर बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमनोत्री वाले रुट पर मौसम शुष्क से लेकर आसमान में कहीं कहीं आंशिक बादल हो सकते हैं। वहीं राज्य में दिन में सतही हवाएं कहीं कहीं तेज व झोंकेदार चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 से एक बार फिर मौसम के करवट लेने और बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में एक ताजा पश्चिमी विछोभ जल्द प्रभावी होगा। जिससे एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। इससे पहले 13 से 16 के बीच आसमान में आंशिक बादलों की मौजूदगी के बीच आमतौर पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। 17 से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ही राज्य के कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में गुरुवार को जमकर मेघ बरसे। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। पिथौरागढ़ के बेरीनाग में सर्वाधिक 112 एमएम, डीडीहाट में 28.6, धारचुला में 25.8 एमएम, पिथौरागढ़ में 9.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। बागेश्वर के कांडा में 14, अल्मोड़ा में 15, चम्पावत में 20 एमएम बारिश हुई। उत्तरकाशी के डुंडा में 15 व चमोली के थराली में 5.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

राज्य में गुरुवार के दिन सामान्य से 54 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। पिथौरागढ़ जिले में सर्वाधिक 19.2 एमएम बारिश हुई। अल्मोड़ा जिले में 3.5, बागेश्वर जिले में 3.5, चम्पावत जिले में 4.4, उत्तरकाशी जिले में 3.5, चमोली जिले में 1.1 एमएम बारिश हुई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top