Headline
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

नैनीताल हाईकोर्ट ने जल संस्थान को इस मामलें में चार हफ्तों में जवाब देने को कहा

नैनीताल।भवाली में पानी की समस्या को लेकर अधिवक्ता राहुल कंसल के पत्र का स्वतः संज्ञान लेकर नैनीताल हाईकोर्ट ने जनहित के रूप में सुनवाई की।मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने भवाली नगर पालिका, जिला प्रशासन व जल संस्थान से चार हफ्ते में जवाब पेश करने को कहा है।वहीं, अब मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।

दरअसल, अधिवक्ता राहुल कंसल ने नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर कहा है कि भवाली नगर पानी की समस्या से जूझ रहा है।पहले नगर में दो समय पानी आता था, फिर उसे एक समय कर दिया. अब दो दिन में एक बार आ रहा है।जिसकी वजह से लोगों को काफी समस्या हो रही है। पत्र में ये भी कहा है कि भवाली में पानी की सप्लाई शिप्रा नदी से की जाती है, लेकिन नगर पालिका भवाली की ओर से नदी की सतह पर कंक्रीट किया जा रहा है, जिसकी वजह से नदी में पानी नहीं रुक रहा है।

पत्र में ये भी कहा है कि जल संस्थान ने श्यामखेत समेत अन्य जगहों पर प्राइवेट लोगों को बोरिंग करने की अनुमति दे दी है, जिसकी वजह से नदी में पानी नहीं आ रहा है और शहर में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। पत्र में कोर्ट से प्रार्थना की गई है कि नगर में पानी की नियमित सप्लाई की जाए।जल संस्थान की ओर से प्राइवेट लोगों को दिए जा रहे बोरिंग की अनुमति पर रोक लगाई जाए और् साथ ही शिप्रा नदी की सतह पर कंक्रीट न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top