Headline
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

2025 में रिलीज हो सकती है ब्रह्मास्त्र 2, अयान मुखर्जी ने दिए संकेत

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म 9 सितंबर को बड़े पर्दे पर आई है। ब्रह्मास्त्र तीन भागों में दर्शकों के बीच आएगी। फिल्म के अंत में मेकर्स ने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव की घोषणा की थी। अब अयान ने ब्रह्मास्त्र 2 की रिलीज को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म दिसंबर, 2025 में रिलीज हो सकती है।

अयान ने ब्रह्मास्त्र 2 की रिलीज डेट को लेकर खुलासा किया है। अयान ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को 2025 में रिलीज करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया, हमारे पास अपना लक्ष्य है। हम इस फिल्म को बनाना चाहते हैं और अब से तीन साल बाद इसे रिलीज करना चाहते हैं। यह हमारे लिए एक कठिन शेड्यूल है, यह देखते हुए कि पार्ट वन ने कितना समय लिया।

अयान का कहना है कि ब्रह्मास्त्र 2 की स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो गई है। उनकी मानें तो स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म के पहले भाग पर काम शुरू करने के दौरान ही ब्रह्मास्त्र 2 की स्क्रिप्ट को लिखने का सिलसिला शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में लंबा वक्त लगेगा। फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इसको लेकर कुछ नहीं बताया गया है।

ब्रह्मास्त्र के दूसरे भाग में देव की भूमिका के लिए ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह का नाम सामने आया था। हालांकि, अयान ने देव के किरदार को लेकर अपनी चुप्पी साध ली है। उन्होंने कहा था, मैं इस वक्त इस बात का खुलासा नहीं कर सकता कि फिल्म के दूसरे भाग में देव की भूमिका कौन निभाएगा। हां, मैंने सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा सुझाए हुए नाम पढ़े हैं, लेकिन अभी इस रहस्य से पर्दा उठाने में समय लगेगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के अगले भाग के लिए दीपिका पादुकोण को साइन कर लिया गया है। ऐसी चर्चा है कि अमृता की भूमिका के लिए दीपिका की जगह पक्की हो गई है।

ब्रह्मास्त्र में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेता शाहरुख खान भी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आए हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर और आलिया की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे दिखी। जहां फिल्म में रणबीर को शिवा की भूमिका में देखा गया, वहीं आलिया ने ईशा का किरदार अदा किया। दोनों की केमिस्ट्री को लोग सराह रहे हैं।

अयान ने बताया था कि उन्हें ब्रह्मास्त्र बनाने में दस साल लग गए। फिल्म की शूटिंग करीब पांच साल में पूरी हुई। अयान को इस फिल्म का ख्याल 2011 में आया था, जब वे ये जवानी है दीवानी की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे।
ब्रह्मास्त्र में शाहरुख के कैमियो की खूब सराहना हुई। अब सुनने में आ रहा है कि अयान शाहरुख के कैरेक्टर (मोहन भार्गव) को केंद्र में रख कर एक स्पिन-ऑफ बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top