Headline
एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद
एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद
राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं
राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं
रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख
रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख
कंघी करते ही गुच्छों में निकल रहे बाल? जानें हेयर फॉल के पीछे छिपे बड़े कारण
कंघी करते ही गुच्छों में निकल रहे बाल? जानें हेयर फॉल के पीछे छिपे बड़े कारण
कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक
कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक
अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों की मौत
अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों की मौत
सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, MCX पर सोना ₹1.59 लाख के पार
सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, MCX पर सोना ₹1.59 लाख के पार
प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस
प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस
नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील
नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

21 अक्टूबर को उत्तराखण्ड आयेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सीएम धामी ने दिया था उत्तराखण्ड आने का न्यौता

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अक्टूबर को उत्तराखण्ड के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वह बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के साथ ही सीमांत गांव माणा में ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ की शुरुआत भी कर सकते हैं। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के इस संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आज के केदारनाथ धाम के दौरे को इन्हीं तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रहा है। केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के साथ ही बदरीनाथ धाम को ‘आध्यात्मिक स्मार्ट नगरी’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। बहुत संभव है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ और बदरीनाथ पहुंचकर इन कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उनके इस दौरे की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सीमांत गांव माणा में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (वीवीपी) लॉच कर सकते हैं।

दरअसल, बजट 2022 के भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की सीमा से सटे गांवों को विकसित करने के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ शुरू करने की घोषणा की थी। इस प्रोग्राम के तहत भारत की सीमाओं, खासतौर पर भारत-चीन बॉर्डर पर बसे गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया जाना है। योजना के दो मुख्य उद्देश्य हैं। एक, बॉर्डर पर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और दूसरा, यह सुनिश्चित करना कि रोजगार के लिए लोगों को गांव न छोड़ने पड़े। इस प्रोग्राम के तहत गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया जायेगा। हाउसिंग, टूरिस्ट सेंटर, रोड कनेक्टिविटी, रिन्यूअल एनर्जी की ठोस व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा दूरदर्शन और एजुकेशनल चैनलों को सीधा घरों तक पहुंचाया जायेगा। सबसे अहम बात यह कि वहां के ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जायेंगे। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड से भी सुझाव मांगे थे, जो उसे भेज दिए गए हैं।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की घोषणा से उत्तराखण्ड में भी सरहदी गांवों के विकास की नई उम्मीद का संचार हुआ है। कारण यह कि राज्य की 675 किलोमीटर सीमा चीन और नेपाल से सटी है। इस अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कई गांव पलायन की मार झेल रहे हैं।

बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है लेकिन उनके संभावित दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री धामी ने कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उन्हें उत्तराखण्ड आने का न्यौता दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top