Headline
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

एक पेड़ शहीदों के नाम – ललित जोशी।

एक पेड़ शहीदों के नाम – ललित जोशी।

माँ भारती के नाम एक पेड़- ललित जोशी

देहरादून।प्रदेश में इन दिनों हरेला महोत्सव चल रहा है। वन विभाग के साथ ही विभिन्न संस्थाओं व संगठनों द्वारा भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 22 जुलाई को सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून द्वारा एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया। संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी व कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर के चारों ओर वृक्षारोपण कर देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों को याद करते हुए पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान कॉलेज परिसर के चारों ओर फलदार वृक्षों के साथ ही औषधीय वृक्ष भी लगाए गए। संस्थान के चेयरमैन ललित जोशी ने छात्र-छात्राओं से अपने घरों के आस-पास भी पेड़ लगाने व उनकी देखभाल करने की अपील की।

कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ वृक्षारोपण किया और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कई जवान मां भारती की सेवा करते हुए देश के लिए शहीद हो जाते हैं। आज हम उन शहीदों को याद करते हुए एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान के साथ प्रकृति को बचाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम शहीदों की याद में पेड़ लगाकर अपनी प्रकृति को बचाकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

ललित जोशी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह जो भी पौंधे लगाएं उनको जीवित रखने का भी हर सम्भव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में नींबू, अमरूद और पपीता के पौधे अवश्य लगाने जाने चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top