Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

30 जून से कोरोनेशन अस्पताल में आईसीयू सुविधाः डॉ0 धन सिंह रावत

[ad_1]

देहरादून। आगामी 30 जून से दीन दयाल उपाध्याय कोरोनेशन जिला अस्पताल में आईसीयू सुविधा शुरू कर दी जायेगी। जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। आईसीयू संचालन के लिये दून अस्पताल से 10 स्टाफ नर्सों को कोरोनेशन अस्पताल में तैनात किया जायेगा। दून अस्पताल, कोरोनेशन जिला अस्पताल एवं गांधी शताब्दी नेत्र अस्पताल में वार्ड ब्वायों की कमी शीघ्र दूर की जायेगी। अस्पतालों में आईसीयू एवं अक्सीजन प्लांट के संचालन हेतु पद सृजित किये जायेंगे, इसके लिये अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिये गये हैं।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास में दीन दयाल उपाध्याय कोरोनेशन जिला अस्पताल, गांधी शताब्दी नेत्र अस्पताल एवं दून अस्पताल की समीक्षा बैठक की। डॉ0 रावत ने बताया कि आगामी 30 जून से कोरोनेशन जिला अस्पताल में आईसीयू सुविधा शुरू कर दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आईसीयू संचालन के लिये दून अस्पताल से 10 स्टाफ नर्सों को कोरोनेशन अस्पताल में तैनात किया जायेगा। इसके साथ आईसीयू में 10 वार्ड ब्वायों की शीघ्र तैनाती की जायेगी ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

डॉ0 रावत ने बताया कि दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल एवं गांधी शताब्दी नेत्र अस्पताल में वार्ड ब्वायों की कमी शीघ्र दूर की जायेगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि अस्पतालों में वार्ड ब्वॉय, आईसीयू एवं ऑक्सीजन प्लांट संचालन के लिये चतुर्थ श्रेणी के पद सृजित किये जायेंगे, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट में लाने के निर्देश दिये गये हैं।

बैठक में अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ0 आशुतोष सयाना, मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ0 मनोज उप्रेती, सीएमएस दून अस्पताल डॉ0 के.सी.पंत, सीएमएस कोरोनेशन जिला अस्पताल डॉ0 शिखा जंगपांगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top