Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

300 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा देने वाले CIMS&UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी हुए सम्मानित

देहरादून।विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सर्वे ऑफ इण्डिया, हाथीबड़कला में आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य करने, विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों एवं अल्पसंख्यक वर्ग की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में CIMS&UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी को प्रतिवर्ष प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर 300 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लेने व नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आर० के जैन, कृषि मंत्री गणेश जोशी, महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

बता दें कि CIMS&UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून ने अपने संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर 300 छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष निःशुल्क उच्च शिक्षा/ चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है। संस्थान द्वारा विगत वर्ष भी कोरोना काल में अनाथ हुए 100 बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया था, जिसके तहत संस्थान में कई छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। अपनी इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए CIMS&UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून द्वारा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर 300 छात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष निःशुल्क उच्च शिक्षा देने के निर्णय लिया है, इस वर्ष अभी तक कई छात्र छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है, जबकि प्रवेश कि तिथि को भी 31 दिसम्बर 2022 तक विस्तारित किया गया है.

CIMS&UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी विगत 15 से अधिक वर्षो से नशे के खिलाफ भी जन जागरूकता अभियान भी चला रहे है, नशे को ना जिंदगी को हां के नारा देते हुए वह युवाओ से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हे नशे के खिलाफ जागरूक करते है. इस कार्य के लिए उन्हें अब तक कई सम्मान मिल चुके हैं. आज अल्पसंख्यक आयोग ने भी उनके कार्यो कि सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया है. सम्मान पाकर एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि यह सम्मान भविष्य में छात्र हित में ओर काम करने के लिए प्रेरित करेगा ताकि कोई अनाथ, अहसाय, योग्य छात्र छात्रा उच्च शिक्षा लेने से वंचित ना रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top