Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

दून में इस महिला ने सरकारी नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगे डेढ़ करोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून।साल 2019 में आजाद डिमरी ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में ओजस्वी एसोसिएट नाम से फर्म संचालित करने वाले मृणाल धूलिया एवं योगिता धूलिया द्वारा उत्तरांखड आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी लगवाने और उत्तराखंड सरकार से 90 पदों का सृजन करने की एवज में कई बेरोजगारों से लगभग 01 करोड़ 42 लाख रुपये ठग कर दोनों पति-पत्नी फरार हो गए हैं।

जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन दोनों अभियुक्त ठगी के बाद से ही फरार हो गए थे। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी मृणाल धूलिया को 7 जुलाई 2020 को हरियाणा से गिरफ्तार किया, जो वर्तमान में जेल में है।मामले में योगिता धूलिया तब से फरार चल रही थी।उस पर 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया की इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना नेहरू कॉलोनी और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई थी।गठित टीम द्वारा फरार चल रही आरोपी योगिता धूलिया को 28 जुलाई को रायगढ़ महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।योगिता धूलिया ठगी के बाद से ही मुम्बई में ठिकाने बदल बदल कर रह रही थी।

एसओजी और थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की ठगी को अंजाम देने वाली 4 साल से फरार शातिर आरोपी महिला को मुम्बई से गिरफ्तार किया है।पुलिस आरोपी को मुंबई न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाई। आरोपी महिला ठगी के बाद से ही मुम्बई में ठिकाने बदल-बदल कर रह रही थी। वह अपनी पहचान गुप्त रखते हुए एप्टेक कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर शिक्षक के तौर पर कार्य कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top