Headline
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान

नौकरशाही की मनमानी से आंदोलन को मजबूर डिप्लोमा इंजीनियर, कहा सरकार की छवि खराब कर रहे हैं नौकरशाह

देहरादून।उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय कार्यालय वना भवन यमुना कॉलोनी में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक का सदभावना भवन में आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता इं. एस. एस. चौहान प्रांतीय अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ तथा बैठक का संचालन इंजीनियर मुकेश रतूड़ी महासचिव द्वारा किया गया बैठक में कनिष्ठ अभियंता के डाउन ग्रेड पे वेतनमान पर वेतन विसंगति समिति द्वारा प्रस्तुत संस्तुति को कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी का एक स्वर से विरोध किया गया तथा इसके लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

वक्ताओं द्वारा पुरजोर तरीके से अपनी बात रखी गई की उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के मध्य नजर पूर्व राज्य सरकारों द्वारा उत्तराखंड के डिप्लोमा इंजीनियरों को एक सम्मानजनक वेतनमान दिए गए थे जिसकी शासन में बैठे ब्यूरोक्रेट्स द्वारा गलत व्याख्या की गई है तथा सरकार की छवि खराब करने के लिए इस राज्य के कर्मचारियों अभियंताओं को आंदोलन में धकेलने के लिए मजबूर किया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री जी की छवि को खराब कर उसे हड़ताली प्रदेश बनाना चाह रहे हैं।

शासन में बैठे-बैठे ब्यूरोक्रेट्स नहीं चाहते हैं कि सरकार अपनी स्वच्छ छवि के साथ राज्य का विकास करें वक्ताओं द्वारा कहा गया किस राज्य के अभियंताओं की कार्य करने की क्षमता के साथ किसी दूसरे राज्य की अभियंताओं की तुलना नहीं की जा सकती है तथा यहां केदारनाथ जैसी दैविक आपदाओं तथा अन्य आपदाओं में इस राज्य के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने अपना सर्वोपरि योगदान दिया है इसलिए डिप्लोमा इंजीनियर शासन के इस चक्र को कभी भी सफल नहीं होने देंगे तथा इसके लिए वृहद स्तर पर प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाया जाएगा।

आपातकालीन बैठक में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष इं. हरीश चंद्र नौटियाल, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. अरविंद सजवाण, चेयरमैन अनुशासन समिति इं. अजय कुमार पैन्यूली, प्रांतीय मंत्री लेखा इं. नीरज नौटियाल, प्रांतीय मंत्री वित्त इं. शांतनु शर्मा, प्रांतीय संगठन सचिव गढ़वाल इं. सतीश भट्ट, प्रांतीय अतिरिक्त महासचिव इं. रमेश थपलियाल, निवर्तमान प्रांतीय महासचिव इं. अजय बेलवाल, इं. आर सी शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष तथा इं, सी. डी. सैनी प्रांतीय महामंत्री, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग, इं.भरत सिंह डागी प्रांतीय अध्यक्ष, तथा इं. अनिल कुमार प्रांतीय महासचिव उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग, इं. राम कुमार प्रांतीय अध्यक्ष तथा इं. अजय बेलवाल प्रांतीय महासचिव उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ पेयजल निगम, इं. बी.डी. बेंजवाल प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ लघु सिंचाई विभाग, इं. जयपाल चौहान प्रांतीय महासचिव उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ जल संस्थान, इं. चितरंजन जोशी प्रांतीय महासचिव उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ ग्रामीण निर्माण विभाग, इं. ए.के. पैन्युली प्रांतीय अध्यक्ष तथा इं. विजय कुमार तिवारी प्रांतीय महासचिव उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ मंडी परिषद, इं. जग मोहन सिंह रावत मंडल अध्यक्ष गढ़वाल, इं. धर्मेंद्र कुमार मंडल सचिव गढ़वाल, इं. एस. एस. डंगवाल मंडल अध्यक्ष कुमाऊं, इं. ललित मोहन शर्मा मंडल सचिव कुमाऊँ, इं. राहुल नेगी आदि उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी द्वारा निम्नलिखित निर्णय लिए गए :-

1. दिनांक 06.08.2022 से उत्तराखंड के समस्त डिप्लोमा अभियंता काला फीता बांधकर डाउनग्रेड वेतन से संबंधित वेतन विसंगति की रिपोर्ट पर कैबिनेट के निर्णय का विरोध करेंगे।

2. समस्त जनपदों की जनपद कार्यकारिणी जिलाधिकारी के माध्यम से दिनांक 07.08. 2022 से 14..08.2022 तक माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन का परेशान करेगी।

3. समस्त जनपदों की जनपद/ शाखा कार्यकारिणी माननीय विधायक गणों तथा माननीय मंत्री गणों के माध्यम से दिनांक 07.08.2022 से 14.08. 2022 तक माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन का प्रेषण करेगी।

4. दिनांक 08.08.2022 को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार यदि हड़ताल कार्यक्रम की घोषणा की जाती है तो बिना किसी पूर्व सूचना के हड़ताल कार्यक्रम किया जाएगा, जिसके लिए सभी सदस्य तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top