Headline
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

महाराज ने किया एक्सिस बैंक की शाखा का शुभारंभ

हरिद्वार।* प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर आश्रम में एक्सिस बैंक की ब्रांच का शुभारंभ कर बैंक अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने की बात कही।

प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को प्रेमनगर आश्रम में एक्सिस बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में बैंक की नई ब्रांच का शुभारंभ किया। उन्होने अपेक्षा की कि इस शाखा के खुलने से बैंक के ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिल पायेंगी।

श्री महाराज ने कहा कि एक्सिस बैंक की स्थापना 1993 में हुई थी और तब से आज तक सम्पूर्ण भारत में इनकी 5000 से अधिक शाखायें खुल चुकी हैं । वर्तमान में एक्सिस बैंक की 11000 ATM मशीनें कार्य कर रही हैं। उन्होने कहा कि प्रेमनगर आश्रम में भी एक्सिस बैंक की शाखा खुलने से इसका विस्तारीकरण होगा और खातों की संख्या में वृद्धि होगी। एक्सिस बैंक एक ग्राहक हितैषी बैंक है जो कि पूरे देश में सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है। एशिया महाद्वीप में भी यह नम्बर वन है।

इस अवसर पर एक्सिस बैंक के सर्किल हेड रघुवीर सिंह चौहान, क्लस्टर हेड मुकेश सहानी, ब्रांच हेड अजय सिंह और गवमेन्ट एकाउंट हैड पंकज रावत भी मौजूद थे।

*महाराज ने की जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम से भेंट*

हरिद्वार। प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम जी के साथ शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान महाराज एवं जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम जी ने आपस में धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top