Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

मतदान प्रतिशत देख गदगद हुईं राजनीतिक पार्टियां, जनता का जताया आभार

देहरादून।उत्तराखंड में सोमवार को पांचवीं विधानसभा के लिए वोटिंग हुई।इस बार मतदान प्रतिशत 62.05 रहा है, जो साल 2017 की तुलना में 2.5 फीसदी कम है।हालांकि, सभी राजनीतिक दलों ने भारी मतदान के लिए उत्तराखंड की जनता का आभार व्यक्त किया है।

कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि यह बड़ी खुशी की बात है कि प्रदेश में मतदान का अच्छा खासा प्रतिशत रहा है। यह कांग्रेस के लिए शुभ संकेत हैं।उन्होंने कहा कि साल 2012 में भी लगभग 66 फीसदी प्रतिशत मतदान हुआ था, तब कांग्रेस की सरकार बनी थी।इस बार फिर मतदान बड़े प्रतिशत में देखने को मिल रहा है।हमारे प्रत्याशी अपना संदेश जनता तक पहुंचाने में कामयाब रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता और सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने भी प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व पर जनता ने अपने मत का पूर्ण इस्तेमाल किया है। प्रदेश के सभी विधानसभाओं में लोगों में उत्साह देखने को मिला, जिसका नतीजा अच्छा मत प्रतिशत रहा है।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान शांति पूर्वक संपन्न हो गया। इस बार पिछली बार से 2.5 फीसदी कम 62.05 फीसदी मतदान हुआ है।ऐसे में राजनीतिक दलों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस मतदान को अपने पक्ष में बता रही है। तो वहीं, बीजेपी का कहना है कि उत्तराखंड की जनता ने मोदी को वोट दिया है. तो वही, आम आदमी पार्टी ने भी जनता का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top