Headline
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब आठ घंटे जैकलीन से हुई पूछताछ

मुंबई।सुकेश चंद्रशेखर मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को सोमवार को एकबार फिर तलब किया गया था। अभिनेत्री ईओडब्ल्यू शाखा में पहुंची थीं। करीब सात घंटे तक चली पूछताछ अब खत्म हो गई है। बता दें कि इस मामले में जैकलीन बुधवार को भी आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश हुई थी। इस दौरान जैकलीन के साथ पिंकी ईरानी भी थी। पिंकी ईरानी ने ही जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था। दोनों को आमने सामने बिठाकर उनसे पूछताछ की गई थी।

14 सितंबर को जैकलीन से तकरीबन 8 घंटे पूछताछ की गई थी। आज फिर करीब उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज अब तक कई बार ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हो चुकी हैं। अब इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने की हर संभव कोशिश कर रही हैं और लगातार अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

जैकलीन फर्नांडीज ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने ठग सुकेश से कई महंगे तोहफे लिए थे। इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि 200 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बता दें कि इससे पहले जैकलीन को पिछले सप्ताह कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन अभिनेत्री के पहले से कार्यक्रम तय थे। इस वजह से वह नहीं पहुंच सकती थीं। इसी वजह से उन्होंने कोर्ट से आगे की तारीख देने की गुजारिश की थी। इस बार अभिनेत्री को कोर्ट में दूसरी बार तलब किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top