Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

CM धामी के निर्देश पर इस अयोजन में किया गया बदलाव

देहरादून।उत्तराखंड 2025 के लिए मंत्रियों और सरकार के आला अधिकारियों के बीच मंथन शिविर टल गया है। अब यह शिविर रामनगर के स्थान पर नैनीताल स्थित डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया उत्तराखंड एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में होगा।

2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए इस मंथन शिविर में विकास का भावी रोड मैप तैयार होना था। इस तीन दिवसीय मंथन शिविर की शुरुआत 29 सितंबर से होनी थी। इसके लिए रामनगर के एक होटल में बुकिंग की कार्रवाई भी शुरू हो गई थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। फिजूलखर्ची रोकने के अपने पूर्व में दिए गए निर्देश के क्रम में धामी ने इस आयोजन को सरकारी संस्थान में करने की सलाह दी है।

माना जा रहा है कि नवरात्र पर्व के दौरान सरकार के मंत्रियों की व्यस्त कार्यक्रमों के चलते मंथन शिविर को स्थगित करना पड़ा। कुछ मंत्रियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने सरकारी संस्थान में मंथन शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसकी मुख्य वजह मितव्ययिता माना जा रहा है। उनके निर्देश पर रामनगर के एक निजी होटल में शिविर आयोजन करने का इरादा बदल दिया गया है और अब यह आयोजन नैनीताल में होगा। अब नई तिथि नवरात्र के बाद तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top