Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

CM धामी और मंत्रियों की दिल्ली दौड़ ने चढ़ाया राजनीतिक पारा

देहरादून।प्रदेश में भाजपा की अंदरूनी राजनीति में बड़ी हलचल के संकेत हैं। अंकिता हत्याकांड और विधानसभा में अवैध नियुक्तियां निरस्त करने को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार को अचानक दिल्ली पहुंच गए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडड़़ी ने भी दिल्ली का रुख किया।

देर सायं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत भी दिल्ली जाने वालों की कतार में सम्मिलित रहे। इससे प्रदेश की राजनीति का पारा चढ़ गया।

माना जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो चुके इन दोनों प्रकरणों से असहज केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री समेत इन तमाम नेताओं से फीडबैक लेगा। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही फेरबदल के रूप में हाईकमान का निर्णायक कदम शीघ्र सामने आ सकता है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पहले से ही दिल्ली में उपस्थित हैं। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने भी मंगलवार को दिल्ली दौड़ लगा दी। इसके बाद से ही प्रदेश में राजनीति गर्मा गई है। यद्यपि सभी नेताओं ने दिल्ली दौरे के अलग-अलग कारण गिनाए हैं, लेकिन इसे मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल से जोड़कर ही देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top