Headline
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन ने कसी कमर, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे अधिकारी

ऋषिकेश।उत्तराखंड में पिछले दो सालों से कोरोना के कारण चारधाम यात्राएं सही तरीसे से नहीं चल पाई। हालांकि इस बार सब कुछ सही रहा तो पहले की तरह चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन में चारधाम यात्रा की तैयारियों शुरू कर दी है।

शनिवार को ऋषिकेश अपूर्व पांडे ने अपने कार्यालय में विद्युत, जल, परिवहन, दूरसंचार, ऋषिकेश नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।इस दौरान एसडीएम ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया चारधाम यात्रा के दौरान 24 घंटे बिजली की आपूर्ति बनाए रखने के विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

वहीं जल संस्थान को स्टैंड पोस्ट के आसपास जानकारी के लिए सूचना पट्ट लगाने के लिए कहा।परिवहन निगम को यात्रा के दौरान बसों की समय सारिणी सार्वजनिक रूप से लगाने के निर्देश दिए। नगर निगम को बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था करने और जगह-जगह कूड़ेदान लगाने को कहा गया है।

पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए कहा गया है और साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए है। एसडीएम अपूर्व पांडे ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था और आपस में सामंजस्य स्थापित करने के लिए कहा गया है।28 मार्च को गढ़वाल कमिश्नर चारधाम यात्रा को लेकर सभी अधिकारियों से फीडबैक लेकर उन्हें नए निर्देश जारी करेंगे।

उत्तराखंड में प्रशासन ने चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है। चारधाम के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में शनिवार को एसडीएम ने तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और चारधाम की तैयारियों और व्यवस्थाओं लेकर फीडबैक लिया।इस दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को कुछ जरूर दिशा-निर्देश भी दिए।एसडीएम ने बताया कि व्यवस्थाओं के बारे में 28 मार्च को गढ़वाल कमिश्नर अधिकारियों से जवाब तलब करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top