Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

सचिवालय में घूस लेते गिरफ्तार समीक्षा अधिकारी को कोर्ट ने जेल भेजा

देहरादून।सोमवार देर शाम सचिवालय के बाहर से सिंचाई अनुभाग में तैनात समीक्षा अधिकारी कमलेश प्रसाद थपलियाल को विजिलेंस ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। थपलियाल ने अनुभाग अधिकारी अनिल पुरोहित के कहने पर यह रिश्वत मांगी थी। दोनों ने यह रिश्वत पूर्व जेई की ग्रेच्युटी रिलीज करने और हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल न करने के एवज में मांगी थी। आरोप है कि अनिल पुरोहित के कहने पर ही थपलिया सचिवालय के बाहर रिश्वत लेने गया था।

विजिलेंस के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आरोपी के घर पर रात करीब दो बजे तक तलाशी चली। घर से कुछ दस्तावेज व अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी को मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

75 हजार रिश्वत लेते ट्रैप किए गए सचिवालय के समीक्षा अधिकारी को मंगलवार को विजिलेंस कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं सोमवार रात आरोपी के घर की तलाशी लेते हुए वहां से भी विजिलेंस ने दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। केस में आरोपी के सहयोगी अनुभाग अधिकारी के खिलाफ भी जांच चल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top